14 दिसंबर 2014 - 10:14
 अयोध्या में चेहलुम का जुलूस सम्पन्न

पिछलों सालों की तरह इस साल भी अयोध्या के सैयदवाड़ा मोहल्ले में स्थित इमामबाड़े से चेहलुम का जुलूस निकाला गया, जो अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ सरजू नदी के किनारे पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

पिछलों सालों की तरह इस साल भी अयोध्या के सैयदवाड़ा मोहल्ले में स्थित इमामबाड़े से चेहलुम का जुलूस निकाला गया, जो अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ सरजू नदी के किनारे पहुंचकर सम्पन्न हुआ। यहां ताज़िए को दरिया में सेराया गया। जुलूस के बीच अन्जुमन-ए-सोगवाराने हुसैन वसीक़ा अरबी कालेज और अन्जुमने हैदरिया ख़ुर्द महल ने नौहा ख़ानी व मातम किया। ध्यान रहे कि अयोध्या की अज़ादारी हिन्दुस्तान की सबसे पूरानी अज़ादारी कही जाती है। यहां मोहर्रम के जुलूसों में सभी धर्मों व सम्प्रदायों के लोग बिना किसी भेद-भाव के शामिल होते हैं और इमाम की सेवा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस साल भी य़ही नज़ारा देखने को मिला जो अयोध्या के हर धर्म व मज़हब के बाशिन्दों ने जुलूस में भागीदारी की। प्रोग्राम के अन्त में जुलूस की आयोजन समिति की ओर से सभी लोगों का जुलूस में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया गया।